फारुख हुसैन
पलिया कलाँ- मझगई चौकी क्षेत्र के गांव नयापुरवा में रविवार की रात अचानक एक घर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रुप धारण कर लिया और आस पास ग्रामीणों के आठ घरों को अपनी आगोश में ले लिया। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पा पाते तब तक आग की तेज लपटों ने सभी घरों, उसमें रखी नकदी व सामान को जलाकर नष्ट कर दिया। सुबह सूचना पर एसडीएम सुनंदू सुधाकरन मौके पर जा पहुंचे । उन्होंने आग से हुए नुकसान का जायजा लिया और ग्रामीणों को हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।
आग की लपटों को देख ग्रामीणों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास भी किया लेकिन वह सफल नही हो सके। अचानक लगी आग से घरों मे रखे सोने व चांदी के आभूषणों के अलावा शिव प्रसाद के घर में रखे 58000 हजार की नकदी, नरेंद्र कुमार के पास 35000 हजार, बहोरी के घर रखी 5000 हजार रुपए की नकदी, अनाज सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं आग के बीच में रखा गैस सिलेंडर के फटने से शिशुपाल छप्पर से नीचे जा गिरा और घायल हो गया।
पीड़ितों के मुताबिक उसके घर में रखे ट्रैक्टर व बाइक के कागजात सहित परिवार के कई सरकारी दस्तावेज भी जलकर राख हो गये। आग लगने की सूचना पर सुबह एसडीएम सुनन्दू सुधाकरन, मझगईं चौकी इंचार्ज कमलेश कुमार, राजेश कुमार सिंह, रविन्द्र कुमार वर्मा लेखपाल अवधेश कुमार, प्रधानपति अवधेश गुप्ता व त्रिलोकपुर सहकारी समिति के अध्यक्ष दिनेश दीक्षित आदि मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से हादसे के बावत जानकारी ली। प्रधानपति अवधेश गुप्ता ने पीड़ितों को हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…