फारुख हुसैन
भीखमपुर। मोहम्मदी लखीमपुर मार्ग पर कुम्भी चीनी मिल का शीरा भरा हुआ टैंकर पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। रात की घटना में मौके पर पहुँची पुलिस ने टैंकर से दबे शव को जेसीबी निकलवाकर पीएम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 3 बजे कुम्भी चीनी मिल से चलकर आ रहा शीरा भरा टैंकर up 53 A T3515 मोहम्मदी लखीमपुर मार्ग पर ढ़ढ़ौरा भीखमपुर के पास अनियंत्रित होकर बाईं ओर खन्दक में पलट गया। टैंकर के पलटने से चालक रामनिवास शुक्ला पुत्र रामगोपाल 40 निवासी पिपरी अजीज थाना मैगलगंज उसके नीचे आ जाने से मौके पर ही मौत हो गयी।
रात के समय गस्त पर निकली मितौली पुलिस को टैंकर पलटा हुआ मिला। पुलिस ने जे सी बी से दबे चालक के शव को बाहर निकलवाया।चालक के साथ कोई दूसरा नही था जो ये जानकारी दे सके कि घटना कैसे घटी। टैंकर करीब सौ मीटर दूर से ही सड़क के बाईं साइड से कच्ची पटरी पर चलकर आ रहा था।लोगों और पुलिस के अनुसार चालक को नींद आ गयी या फिर सामने से कोई वाहन आ जाने से टैंकर पलट गया कारण हो सकता है।
सुबह घटना स्थल पर पहुँचे परिवारीजनों ने बताया कि रामनिवास अपने छः भाइयों में तीसरे नम्बर के थे। उसके एक पुत्र निखिल 14, पुत्री आरती 15 और सबसे छोटी पुत्री 2 महीने की है। पुलिस ने शव को पीएम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…