फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी. लखीमपुर खीरी में आशिक के साथ सो रही पत्नी का विरोध एक युवक की मौत का कारण बन गया। पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर सोमवार की देर रात पति की गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह काफी देर तक न जागने पर युवक की मां को उसकी मौत की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। वहीं पत्नी को हिरासत में लेकर जांच शुरु कर दी है
यह पुरा मामला निघासन कोतवाली क्षेत्र के गांव ढखेरवा खालसा में मंगलवार सुबह अपने ही घर में पत्नी व बच्चों के साथ कच्चे घर में सो रहे युवक सतीश कुमार (37) का शव संदिग्ध अवस्था में चारपाई पर पड़ा मिला। सुबह काफी देर तक न जागने पर उसकी मां फुलवाशा जब उसे जगाने पहुंची तो कोई हरकत न देख अन्य परिजनों को बुलाया।तब उसे मौत की जानकारी हुई। घर वालों ने उसकी पत्नी से पूछताछ की, लेकिन उसने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने घटना का निरीक्षण कर मौके से प्लास्टिक की एक रस्सी व खून से लथपथ एक शाल को बरामद किया है। पुलिस ने पड़ोसियों समेत परिवारीजनों के बयान दर्ज किए हैं। मृतक सतीश के भाई कैलाश की तहरीर पर पुलिस ने उसकी पत्नी लल्ली देवी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। इस बावत प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि मामला आशनाई से जुड़ा प्रतीत होता है। मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर लीगई है। आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…