सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के पुस्ता चौकी प्रभारी ने बेलगाम रोड पर दौड़ रही बालू की गाड़ियों पर कार्यवाही करते हुए 1 हाइवा का चालान तथा 2 हाइवे सीज कर दिए। जिससे बालू खनन कर रहे वाहनों के मालिकों में हड़कम्प मच गया। कई दिन से लोगो की शिकायत मिलने के बाद यह कार्यवाही की गयी है। पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र के लोगो मे पुलिस के प्रति विश्वास कायम होने के साथ साथ लोगो ने राहत की सांस ली है।
जिसके साथ ही तीनो गाड़ी नो एंट्री में चलती पाई गयी। चौकी प्रभारी ने 1 गाड़ी का चालान करते हुए 2 गाड़ियों को सीज कर दिया। पुलिस की इस कार्यवाही से खनन माफियाओं से लेकर वाहन मालिकों तक हड़कम्प मच गया। पुस्ता चौकी प्रभारी ने बताया कि बेलगाम दौड़ रहे वाहनों से लगातार दुर्घटनाए बढ़ रही है। जिन पर लगाम लगाना अति आवश्यक है। जो भी वाहन नो एंट्री में प्रवेश करेगा या नियम तोड़ेगा तो उसके विरुद्ध विधिवत कार्यवाही की जाएगी। बता दे कि हरेन्द्र पाल सिंह कमांडो की ट्रेनिग भी ले चुके है। जो ईमानदारी से जनता के हित का ख्याल रखते हुए विधिवत कार्यवाही करने में कतई कोताही नही बरतते और चौकी में स्टाफ कम होने की वजह से हमराही न मिलने पर भी रात रात भर क्षेत्र में गश्त करते दिखाई देते है। अवैध कारोबारियों की बात करे तो ज्यादातर जेल की हवा खा रहे है और बचे हुए उनके क्षेत्र से पलायन कर चुके है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…