प्रदीप चौधरी
महाराजगंज. महाराजगंज जिले में अखिल भारतीय कुर्मी महासभा ने चिउरहा रोड स्थित सरदार पटेल धर्मशाला में भारत रत्न सरदार पटेल की भव्य जयंती समारोह मनाया। कार्यक्रम में जिले भर से हजारों की संख्या में कुर्मी समाज के लोग इकट्ठा हुए वह सरदार वल्लभ भाई पटेल वह भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला व सजातीय भाइयों को संगठित होने का संदेश दिया।
कार्यक्रम को राजकुमार पटेल श्रवण पटेल अभिषेक पटेल अश्वनी पटेल नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जयसवाल कांग्रेस नेता बीरेन्द्र चौधरी आदि ने संबोधित करते हुए समाज को एकजुट और मजबूत रहने का संदेश दिया। बताते चलें कि महाराजगंज जिले में कुर्मी समाज की बहुलता होने के कारण वोटो का जातिगत समीकरण काफी मायने रखता है।
परंतु दलगत व व्यक्तिगत नेताओं से संबंध की वजह से कुर्मी समाज का वोट हमेशा से बट जाता रहा है परंतु पहली बार अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के इस कार्यक्रम में इकट्ठा हुई भीड़ ने कई दिग्गज नेताओं व पार्टियों के कान खड़े कर दिए हैं। पूर्णतया सामाजिक कार्यक्रम होने के बावजूद लोगों में इस कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक खुसफुसाहट प्रारंभ हो गयी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…