कमलेश कुमार
अदरी(मऊ) बारिश की वजह से जगह-जगह नगर में जलभराव और गंदगी की भरमार से परेशान लोग बीमारी की चपेट में आ रहे थे। नगर पंचायत में मच्छरों की भरमार के कारण लोग संक्रामक बीमारी से भी परेशान हो रहे थे। इधर नगर पंचायत की ओर से लगातार अनदेखी से मुसीबत बढ़ रही थी। इससे अब नगर पंचायत को इसकी सुधि आई तो नगर में फागिंग मशीन दौड़ने लगी।
बारिश के कारण हुए जलभराव के बाद मच्छरजनित बीमारियों पर अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से नगर की सड़कों पर सोमवार की शाम को फागिंग की गयी। कुछ दिनों पहले बरसात से चारों ओर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। पानी निकल जाने के बाद अब मच्छरजनित बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ रही थी। लोगों कहने के बाद नगर पंचायत अदरी के चेयरमैन वजीह खातून व ईओ अमर नाथ राम के निर्देश पर फागिंग कराई जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…