Categories: MauUP

हत्या एवं जान से मारने की आरोपी ने दी थाने में आत्म दाह की चेतावनी,मचा हड़कम्प

रूपेंद्र भारती

घोसी /मऊ : घोसी नगर से सटे सोमारीडीह गांव निवासिनी सविता चौहान पत्नी स्वर्गीय रामबचन ने घोसी कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोप लगाया है कि मुझे फर्जी तरीके से जान से मारने के आरोप में फंसाया जा रहा है । इसके पूर्व हत्या करने के आरोप में फंसाया गया था ।

उसने कहा पहले से ही अस्वथ्य चल रही हूँ । अगर इसी तरह मुझे प्रताड़ित किया गया तो अपने दोंनो बच्चों के साथ थाने में आकर आत्म दाह कर लूंगी । जिसकी जिम्मेदारी ग्राम प्रधान , परिवार एवं थाने की होगी । फिलहाल घोसी कोतवाली पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की छानबीन कर रही है ।

pnn24.in

Recent Posts