कमलेश कुमार
अदरी(मऊ) इंदारा रजवाहा नहरों में पानी न आने से नाराज गांव के किसानों ने शुक्रवार को भर्थिया कादीपुर गांव के नहर मार्ग पर सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
कोपागंज विकास खंड के इंदारा माइनर में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। इसके चलते धान की फसल अन्तिम पड़ाव पर है। किसानो के धान की बालिया निकलने को है। लेकिन नहर विभाग पानी नहीं छोड़ने की कई बार शिकायत किया गया।सिंचाई के लिए दिक्कत हो रही है। किसान पानी के लिए परेशान हैं। इससे नाराज भर्थिया कादीपुर गांव के किसानों ने शुक्रवार को समाजसेवी जितेन्द्र कुमार गोयल के नेतृत्व में सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस बाबत किसानो ने जिलाधिकारी से बात करना चाहा लेकिन कोई बात नहीं बानी, एक्सियन दोहरीघाट से बात किया गया तो नहर में पानी छोड़ने की आश्वाशन पर किसानो का प्रदर्शन खत्म हुआ। प्रदर्शन करने वालों में प्रधान राजेश कुमार यादव, रामाअतार, राम अवध चौहान, हरिद्वार यादव पूर्व सरपंच, श्रीकांत पाण्डेय, हरिबंश यादव, महेंद्र यादव, मोन्द्रिका यादव, रामसुधार पाण्डेय, स्यामसुंदर सिंह सैकड़ों किसान शामिल रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…