रूपेंद्र भारती
मऊ : घोसी नगर के मदापुर शम्सपुर निवासि रेयाज पुत्र जुबेर अहमद ने घोसी कोतवाली में पुत्री को दहेज को लेकर प्रताड़ित करने ,धमकी देने आदि को लेकर उसके पति वसीम अहमद पुत्र रेयाज निवासी अमरूतानी थाना ऊभाव जिला बलिया सहित सास मेहरुन्नीशा , जेठ शबनम , नसीम अहमद के विरुद्ध दहेज को लेकर उत्पीड़न करने व मारपीट कर घर दे निकालने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराकर न्याय का गुहार लगाया है।
घोसी नगर के मदापुर शम्सपुर निवासी रेयाज अहमद की पुत्री समा परवीन का निकाह फरवरी 2015में मुस्लिम विधि से हुई थी । शमा का आरोप है कि निकाह के बाद से ही पचास हजार रुपये नगद एवं मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। न मिलने पर पति वसीम अहमद,सासु मेहरूनिशा,जेठानी शबनम बराबर प्रताड़ित करते रहे। वही विदेश में रह रहे जेठ नसीम अहमद वहा से ही घरवालों को उकसाते रहे कि समा को मार कर भगा दो। न देने पर आये दिन प्रताड़ित करने लगे। जहर देकर मारने की धमकी देने लगे. इस दौरान कई बार समझने के बाद भी कोई सुधार नही हुआ।दहेज की मांग को लेकर और न देने पर पति वसीमअहमद आठ अगस्त 2018को समा परवीन को लेकर मदापुरगांव आये और स्त्रीधन लेकर गांव के बाहर ही छोड़ कर भाग गये । इस सम्बंध में घोसी कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही कर रही है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…