मुकेश कुमार
मधुबन/मऊ : पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले मंगलवार को शिक्षक प्रतिनिधियो का जत्था न्याय पंचायत स्तर पर 24 अक्टूबर को जनपद मुख्यालय पर होने वाले मोटर साइकिल रैली को सफल बनाने के लिए विभिन्न विद्यालयों पर पहुंच कर अधिक से अधिक संख्या में पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में मोटर साइकिल रैली में पहुंचने की अपील किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष मनमोहन पाण्डेय ने कहां कि जनपद मुख्यालय पर होने वाले मोटरसाइकिल रैली में शिक्षा क्षेत्र फतहपुर मण्डाव के विभिन्न परिषद विद्यालय के शिक्षक प्रतिभाग कर सरकार को अपने एक जुटता का परिचय दे।
25 व 26 अक्तूबर को विद्यालयो में तालाबंदी कर तहसील मुख्यालय पर धरने मे शामिल होते हुए पुरानी पेंशन बहाली की मांग करेगे यदि सरकार फिर भी हमारी मांगे नही मांगी तो 27 अक्टूबर को जनपद मुख्यालय पर महाधरना आयोजित कर गूँगी बहरी सरकार को जगाने का कार्य किया जायेगा ।अंसारी अब्दुल्ला का कहना था कि सरकार शिक्षको के साथ तानाशाही रवैया अपनाते हुए अपनी मांगो को गांधी वादी तरीके से आन्दोलन कर रही है लेकिन नो वर्क नो पे की बात करते हुए सरकार अपना ओछापन दिखा रही है लेकिन शिक्षक सरकार के इस बनरघुडकी के सामने घुटने टेकने वाले नही है ।इस मौके पर गुलाब गुप्त, प्रेम सागर, रणंजय मल्ल, सूर्यभान शर्मा , हृदयेश पाण्डेय , अर्चना कन्नौजिया,अल्का,चन्द्र प्रकाश मिश्र, आलोक सिंह आदि लोग रहे ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…