Categories: MauUP

मऊ – रोज़गार मेले का हुआ आयोजन

संजय ठाकुर

मऊ : बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने हेतु जनपद में राजकीय आई0टी0आई0 एवं कौशल विकास मिशन एवं सेवायोजन कार्यालय मऊ के संयुक्त तत्वाधान में रोजगार मेले का आयोजन राजकीय आई0टी0आई0 (बुनाई विद्यालय) परिसर मऊ में किया गया है।

मेले में कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत विभीन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षार्थी, आई0टी0आई0 उत्तीर्ण एवं अन्य बेरोजगार 258 युवकों पंजिकृत कराया गया मेले में शिवम आटोटेक लि0,लुमैक्स इंडस्ट्रीज लि0, ई0पी0सी0ओ0एस0 इंण्डिया प्रा0लि0 के  द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से 103 बेरोजगार को उप जिलाधिकारी मधुबन निरंकार सिंह, भूपेन्द्र कुमार पाल प्रधानाचार्य राजकीय आई0टी0आई0 एवं वकील अहमद अंसारी सेवायोजन अधिकारी मऊ द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।

रोजगार मेले में आशुतोष पाण्डेय एवं सर्वेश दुबे कृष्ण गोपाल दुबे, वीर प्रकाश वर्मा, राम प्रताप मल्ल राम नगीना राम, रमेश यादव, योगेन्द्र यादव, कौलाश राम राजकुमार जितेन्द्र विश्वकर्मा कुशाग्र सिंह कुश्वाहा आदि लोग उपस्थित थे।

pnn24.in

Recent Posts