अंजनी राय
त्रिवेंद्रम से दिल्ली आ रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) गुरुवार को एक बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। झाबुआ में एक क्रासिंग के पास एक ट्रक राजधानी एक्सप्रेस से टकरा गया। इस घटना में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। इस हादसे में ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे से प्रभावित कोच के यात्रियों को दूसरे कोच में भेजा गया। इस हादसे में किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है।
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक यह दुर्घटना गोधरा और रतलाम के बीच हुई। ट्रक ने सुबह छह बजकर 44 मिनट पर त्रिवेंद्रम राजधानी एक्सप्रेस में टक्कर मारी। हादसे से प्रभावित होने वाले कोचों के यात्रियों को अन्य कोच में भेज दिया गया। ट्रेन प्रभावित कोच को दुर्घटनास्थल पर छोड़ रवाना हो गई है। पश्चिम रेलवे का कहना है कि इस ट्रैक पर रेलगाड़ियों पर आवागमन जल्द से जल्द शुरू करने के लिए पटरियों को ठीक किया जा रहा है। हादसे के बाद रेल यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य होने पर उन्होंने राहत की सांस ली।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…