अनीला आज़मी
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में रविवार को आतंकियों ने सीआईडी में सब-इंस्पेक्टर इम्तियाज अहमद मीर (30) को मार डाला। इम्तियाज छुट्टी लेकर माता-पिता से मिलने घर जा रहे थे। आतंकी उन्हें पहचान न पाएं, इसके लिए इम्तियाज ने दाढ़ी कटा ली थी। लेकिन बच निकलने में वह नाकाम रहे। यह बात इम्तियाज के साथियों ने बताई है। मीर को चेतावनी दी गई थी कि घर जाते वक्त उन पर आतंकी हमला हो सकता है।
इम्तियाज 2010 बैच के सब-इंस्पेक्टर थे। उनके पिता भी पुलिस अफसर थे। पांच साल वह गांदेरबल में तैनात रहे। पिछले साल उनका तबादला कुलगाम जिले में हुआ। इसी साल मार्च में उन्हें सीआईडी में तैनात किया गया। कश्मीर में आतंकी पुलिसकर्मियों को निशाना बना रहे हैं। पिछले महीने आतंकियों ने दो स्पेशल पुलिस अफसर और कॉन्स्टेबल को मार गिराया था। इसके चलते कुछ अफसरों समेत कई कॉन्स्टेबलों ने सोशल मीडिया पर इस्तीफा दे दिया था। कुछ आतंकियों ने दावा किया था कि मीर ने भी इस्तीफा दिया था।
इम्तियाज के पार्थिव शरीर को पुलवामा लाया गया। इम्तियाज के शव को ढूंढने के लिए पुलिस टीम जब वाहीबुग में सर्च ऑपरेशन चला रही थी, तब कुछ लोगों ने पथराव किया। इस बात की भी जांच की जा रही है कि इम्तियाज के घर जाने की जानकारी आतंकियों को कैसे मिली ?
साभार वर्ल्ड मीडिया टाइम्स
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…