Categories: BiharCrime

और उसने मार दिया डीएम साहब का ही पाकेट

सकीब अहमद

नवादाः जिले के डीएम सुरक्षा व्यवस्था के बीच पंडाल में पूजा करने के लिए पहुंचे हुए थे। लेकिन इनकी कड़ी सुरक्षा के बीच एक शातिर पॉकेटमार ने उनका पाकेट ही मार दिया। इस दौरान एक एएसआई ने देख लिया और तुरंत पकड़ लिया। यह घटना नवादा जिले के प्रसाद बीघा की है। यही पर डीएम कौशल कुमार मां दुर्गा की पूजा करने पहुंचे थे।

पॉकेटमार से तीन मोबाइल बरामद:-

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि इस जब डीएम पूजा करने पहुंचे हुए थे। उस दौरान भीड़ अधिक थी। इसका ही पॉकेटमार ने फायदा उठा लिया और अपने मकशद में कामयाब हो गया। जब पुलिसकर्मियों ने जांच किया तो आरोपी के पास से तीन मोबाइल, दो मोबाइल का चिप बरामद हुआ। पॉकेटमार मंगर बीघा का रहनेवाला है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts