संवाददाता नूरपुर अजीम कुरेशी
नूरपुर । क्षेत्र के गांव सफीपुर के पुलिया के निकट दो कारों के आमने सामने की भीषण भिड़ंत में एक साइकिल सवार समेत करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए आक्रोशित ग्रामीणों ने घायल साइकिल सवार वृद्ध को उपचार के लिए मुआवजा दिलाने जाने की मांग को लेकर मौके पर जमकर हंगामा किया और हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को उनकी मांग पूरी कराने का आश्वासन देकर शांत किया और घायलों को उपचार के लिए भेजा राम सैनी साइकिल पर सवार होकर अपने गांव के बाजार में सब्जी बेचने जा रहा था प्रत्याशियों के अनुसार बिजनौर मुरादाबाद हाईवे पर शरीर पुर की नहर की पुलिया के पास शनिवार शाम 4:30 बजे बिजनौर से नूरपुर की ओर जा रही एक कार की सामने आ रही दूसरी कार से जबरदस्त आमने सामने की भिड़ंत हो गयी इसी दौरान एक साइकिल सवार व्रध दोनों कारों की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया इतनी जबरदस्त थी कि दोनों का बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जिसमें अमरोहा जनपद के कस्बा हसनपुर के होली चौक निवासी अंकित अग्रवाल सौरव अग्रवाल और ओम प्रकाश सिंह व दूसरी कार का चालक दीपक शर्मा निवासी गांव कुंडा बलदाना और गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पाकर घायल साइकिल सवार पक्ष के अनेक ग्रामीण व उनके परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए खर्च किए जाने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया और जाम लगाने का प्रयास किया इस दौरान थाना निरीक्षक राजकुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…