Categories: UP

युवा मतदाताओं को मतदाता सूची मे जोड़ने के लिए अभियान जारी

अजीम कुरैशी

नूरपुर। इलैक्शन कमिशन द्वारा जिलेभर मे सबल अभियान चला कर युवाओं ओर विशेष युगजनो को मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। जिस के तहत रविवार 28 अक्टूबर को नगर के शहीद स्कूल व जुनियर हाई स्कूल मे केम्प लगा कर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य किया गया। रविवार को लगे केम्प मे बीएलओ ने बताया कि 28 अक्टूबर विशेष अभियान युवाओ के पास मतदाता बनाने का आखिरी मौका है।

कैम्प पर पहुँचे बीएलओ ने नये मतदाता बनाने के लिए युवाओं की खोज की ओर ऐलान भी कराया बताते चले की निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव की तय्यारी करा रहा है। जिस के लिए मतदाता सूची को पुर्ण किया जा सके जिस के तहत दो माह से विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान का यह आखरी रविवार था नये मतदाता बनाने को युवाओं से फार्म भरवाऐ गए हैं। इसीलिए बीएलओ सुबह से ही बूथो पर पहुँच गए थे।

pnn24.in

Recent Posts