फारुख हुसैन
पलियाकलां-खीरी। करवा चौथ के अवसर पर नगर के अग्रसेन भवन में महाराजा श्री अग्रसेन युवक समिति के तत्वावधान में अग्रसेन महिला समिति द्वारा करवा चौथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला समिति के अध्यक्षा श्रीमती कुन्ता अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। जिसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित किए गए।
सभी विजयी महिलाओं को महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती कुन्ता अग्रवाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने नृत्य और गायन भी प्रस्तुत कर समा बांधा। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष कुन्ता अग्रवाल, उपाध्यक्ष संध्या अग्रवाल, राधा गर्ग, महामंत्री मीनाक्षी गर्ग, कोषाध्यक्ष पायल गर्ग, प्रमिला अग्रवाल, शशि अग्रवाल, नीतू गोयल, मंजू अग्रवाल, पुष्पा सिंघल, शिल्पी गोयल, मोना गोयल, रितु गोयल सहित अन्य महिलाएं एवं युवक समिति के अध्यक्ष अमित गर्ग, महामंत्री रवि गर्ग, नवीन अग्रवाल मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…