फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी। बीती शाम अचानक मौसम में हुए बदलाव से लोगों को आश्चर्य में डाल दिया और देखते ही देखते तेज धूल भरी आंधी जैसी हवा चलने लगी और बस कुछ ही देर में तेज बारिश भी होने लगी ।यह देखकर आमजन मे तो कुछ खाश प्रभाव नहीं पड़ा लेकिन इस तेज हवा और बारिश ने किसानों को सरदर्दी बढ़ा दी और देखा जाये तो उनकी मेहनत पर प्राक्रतिक का वार हुआ है और उनके खेतों में खड़ी धान की फसल चौपट हो गयी और जिन किसानों के खेत में धान की कटाई चल रही थी वो भी बरबाद हो गया ।लेकिन इस तरह मौसम के अचानक बदलाव से लोगों में दहशत भी दिखाई दी क्योकि कुछ लोगों का मानना है कि इस तरह मौसम का अचानक बदलना तितली तुफान की ओर ही इशारा कर रहा है।
खीरी जिले सहित सभी जगहों पर गुरुवार शाम को अचानक मौसम बदल गया। शहर में कुछ देर तेज हवाएं चलने लगी जी थोड़ी देर में आंधी का रूप ले लिया जो कि कुछ ही देर रहा।लेकिन उसके जिल के कई तहसीलों में जैसे पलिया, भीरा, धौरहरा, मैलानी इलाके में जमकर बारिश भी हुई। मौसम के इस बदलाव की वजह से किसान खासे डरे हुए हैं।और तो और मौसम के इस परिवर्तन को लोगो में दहशत व्याप्त कर दी और इस तेज हवा को तितली तूफान से जोड़कर देखा जा रहा है।
बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह चक्रवाती तूफान तितली के पहुंचने के कारण ओडिशा में पूर्वी तटवर्ती इलाके से करीब तीन लाख लोगों को निकाला गया है। तूफान के कारण राज्य के बड़े हिस्से में भारी बारिश हो रही है। तूफान की इन खबरों के बीच अचानक से गुरुवार शाम को शहर का मौसम बदल गया। सूरज डूबने से पहले तेज धूल भरी हवाएं चलने लगीं। लेकिन इनका ज्यादा लम्बा वक्त नहीं रहा। कुछ देर बाद सब सामान्य हो गया। बावजूद इसके पारा 29 डिग्री से घटकर 27 पहुंच गया। उधर भीरा, मैलानी, पलिया, धौरहरा में अंधड़ चलने के बाद बारिश भी हुई है। इसमें कोई जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।लेकिन एक बार फिर किसानों का भारी नुकसान की खबर आ रही है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…