Categories: EntertainmentUP

एडमांटन स्कूल में मनाया गया सर सैय्यद अहमद खां का जन्म दिवस

फारुख हुसैन

पलिया कलां (लखीमपुर):नगर के एडमांटन पब्लिक स्कूल प्रांगण में सर सैय्यद अहमद खां का जन्म दिवस मनाया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापिका शहनाज खान द्वारा की गई। उन्होंने मौजूद बच्चों को सर सैय्यद अहमद खां के बारे में विस्तार से बताया।

कक्षा 12 की छात्रा सिमरनजीत कौर ने अंग्रेजी में तथा नमन प्रकाश ने हिन्दी में स्पीच प्रस्तुत की। उधर ग्रीन हाउस के अन्य छात्र एवं छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ग्रीन हाउस के मेंटर सुनील अवस्थी ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भाईचारे की भावना को विकसित करना था।

pnn24.in

Recent Posts