आदिल अहमद/आफताब फारूकी
रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय वित्त मंत्री की बेटी को पंजाब नेशनल बैंक घोटाला के आरोपी मेहुल चोकसी ने लाखों रूपए दिया है। गांधी ने आज यहां विज्ञान कालेज मैदान में किसान हुंकार रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें प्रेस के मित्रों से थोड़ी शिकायत है। नीरव मोदी और मेहुल चोकसी 35 हजार करोड़ रुपए के चोरी करने के आरोपी हैं। सब इनका नाम जानते हैं। मेहुल चोकसी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली की बेटी के बैंक खाते में लाखों रुपए डाला है।
उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने मेहुल चोकसी पर कोई कार्रवाई नहीं की। मेहुल चोकसी देश से भाग गया।गांधी ने कहा कि आज कांग्रेस ने दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन करके यह सारी बातों की जानकारी मीडिया को दी। ‘‘लेकिन प्रेस के मित्रों ने यह बात नहीं दिखाई। मीडिया का काम जनता को सच्चाई बताना होता है। मीडिया की भूमिका सेना से कम नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हिंदुस्तान की सेना और वायु सेना हिंदुस्तान की रक्षा करती है। वह अपनी इसके लिए जान की बाजी लगाते हैं। हमारी संप्रग की सरकार में वायुसेना को हवाई जहाज की जरूरत थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…