शाहरुख खान
लखनऊ. लखनऊ में पार्टी के 16वें स्थापना दिवस पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की विशाल रैली को संबोधित करते हुए राजभर योगी और अमित शाह पर हमलावर दिखे. राजभर ने इस रैली का नाम गुलामी-छोड़ो समाज-जोड़ो नाम रखकर इस राजनीतिक जमावड़े का एजेंडा पहले ही सेट कर दिया था.
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उनका इस सरकार से मन टूट गया है. उन्होंने कहा, “बीजेपी वाले हिस्सा देना नहीं चाहते, जब भी गरीब के सवाल पे हिस्से की बात करता हूं…ये मंदिर की बात करते हैं…मस्जिद की बात करते हैं…हिन्दू मुसलमान की बात करते हैं.” उन्होंने कहा कि हमें मंदिर-मस्जिद नहीं अच्छी शिक्षा चाहिए.
ओम प्रकाश राजभर ने आरक्षण का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि सीएम और अमित शाह दोनों ने आरक्षण का वादा किया था, लेकिन पिछड़ों को आरक्षण नहीं मिला. राजभर ने उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में बांटने की पैरवी करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों तक सुविधाएं जल्दी पहुंचे इसलिए ये जरूरी है.
राजभर ने शासन का अपना फंडा दिया और कहा कि जरूरत है कि हर 6 महीने में सीएम बदला जाए. उन्होंने कहा कि उनकी सोच है कि पुलिस वालों को छुट्टियां मिले, उनकी पोस्टिंग उनके घर के 100 किलोमीटर के दायरे में हो.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…