आदिल अहमद
डेस्क. राम मन्दिर को लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने विवादित बयान दिया है. चेन्नई में आयोजित ‘द हिंदू लिट फॉर लाइफ़ डायलॉग 2018’ में शशि थरूर ने कहा कि कोई भी अच्छा हिंदू विवादित स्थान पर राम मन्दिर नहीं चाहेगा. शशि थरूर के मुताबिक़, हिन्दू लोग अयोध्या में भगवान राम का जन्म स्थान मानते हैं. इसलिए कोई भी अच्छा व्यक्ति दूसरों के ढहाए गए पूजा स्थल पर राम मन्दिर का निर्माण नहीं चाहेगा.
बता दें शशि थरूर के बयान के बाद कांग्रेस की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. एक खबरिया चैनल से बात करते हुवे एनसीपी प्रवक्ता माजिद मेमन ने कहा कि हमें शशि थरूर के बयान को सही संदर्भ में लेना चाहिए. अच्छे हिंदू के मायने यहां इंसाफ पसंद हिंदू है. वहीं विश्व हिंदू परिषद से सुरेंद्र जैन का कहना है कि वो मुस्लिम पर्सनल लॉ के फेवर में बयान दे रहे हैं. ये देखने वाली बात है कि कांग्रेस उनका बयान समर्थन करती हैं कि नहीं.
बीजेपी नेता शहनवाज हुसैन ने खबरिया चैनल से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस को शशि थरूर के बयान पर प्रतिक्रिया देनी चाहिए. क्या कांग्रेस शशि थरूर के बयान से सहमति रखती है ? बीजेपी नेता जीवीएल नरसिम्हा का कहना है कि कांग्रेस के नेता बार-बार ऐसा बयान इसलिए दे रहे हैं कि अयोध्या में मंदिर न बने. जानबूझ कर एक समुदाय को संदेश देना चाहते हैं राम मंदिर नही बनने देंगे.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…