हरिशंकर सोनी
सुलतानपुर। दस लाख रूपये की रंगदारी की मांग को लेकर ग्राम प्रधान के घर धमकी भरी चिट्ठी भेजने के मामले में हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र सिंह मुन्ना को गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। जिसकी रिमांड स्वीकृत कर अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। वहीं गांजा बरामदगी से जुड़े एक अन्य मामले में भी उसे जेल भेजने की कार्यवाही की गयी।
मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के कबरी गांव से जुड़ा है। जहां के ग्राम प्रधान जय प्रकाश निषाद की पत्नी श्यामादेवी ने बीते एक अक्टूबर की घटना बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया। आरोप के मुताबिक घटना की सुबह डाकिया उसके घर चिट्ठी लेकर आया। चिट्ठी खोली गयी तो हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र सिंह मुन्ना के जरिए प्रधान को धमकी दी गयी थी कि सात दिनों के अंदर वह अपने सहयोगी मोहित मिश्रा आैर केशरी उपाध्याय को भेजेगा,जिसे वह दस लाख रूपया दे दें,नहीं तो परिवार वालों को गोली मार दूंगा। इस मामले में श्यामदेवी के आरोप के आधार पर जितेंद्र सिंह मुन्ना,मोहित मिश्रा व केशरी उपाध्याय पर रंगदारी का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जितेंद्र को गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। जिसकी रिमांड स्वीकृत कर सीजेएम आशारानी सिंह ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।वहीं कोतवाली देहात थाना क्षेत्र से जुड़े 16 साल पुराने गांजा बरामदगी प्रकरण में जितेंद्र सिंह मुन्ना के खिलाफ एसीजेएम प्रथम की अदालत से गैर जमानतीय वारंट चल रहा था। जिसमें उसकी गिरफ्तारी कर संबंधित अदालत में पेश किया गया। एसीजेएम प्रथम अनुराग कुरील ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…