निलोफर बानो
वाराणसीl आज दो अक्टूबर को गाँधी जयन्ती एवं शास्त्री जयन्ती के दिन हरदासपुर में दोपहर 12 बजे दोनों महापुरूषों को पुष्प अर्पित कर, रिंग रोड फेज 2 के किसानों की लहलहाती फसल बर्बाद करने एवं किसानों पर अंग्रेजी हुकूमत की तरह हो रहे दमन के खिलाफ रिंग रोड से प्रभावित किसान एवं विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के किसान हितों से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री जी को नमन कर किसान दांडी मार्च में किसान हितों हेतु निर्णायक संघर्ष हेतु विगुल फुँका और आर पार की लड़ाई का ऐलान किया |
हरदासपुर गंगापुर से मार्च में विनय शंकर राय मुन्ना एवं आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल अध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में किसानों का उमड़ा शैलाब | किसान भाजपा सरकार के खिलाफ जबरदस्त हल्ला बोले और नारेबाजी करते हुये देवता का पोखरा जुलुस लेकर पहुँचे दुसरा किसानों का जत्था श्वेता राय , लालमनी वर्मा किसान सभा भारतीय क्म्युनिस्ट पार्टीैएवं रामजी सिंह के नेतृत्व में लेहरापुर से देवता का पोखरा पहुँचा, देवता के पोखरा पहुँचकर किसान दांडी मार्च सभा में परिवर्तत हो गया | सभा को सम्बोधित करते हुये कार्यक्रम के संयोजक किसान नेता विनय शंकर राय “मुन्ना” ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण कानून 2013 का खुलेआम उलंघन कर किसानों के साथ छलावा कर, किसानों के हक अधिकार पर डाका डालने का कुकृत्य कर रही है भाजपा सरकार जिसका सड़क से सदन तक संघर्ष कर मुहतोड़ जबाब दिया जायेगा और भाजपा के किसान विरोधी चेहरे को उजागर कर वाराणसी में किसानों के हक अधिकार के लिये अनिश्चित कालीन सत्याग्रह कर परिणाम तक पहुँचने के लिये निर्णायक अन्दोलन किसान हितों हेतु किया जायेगा | आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि किसानों का नोटिस वगैरह के खिलाफ आपत्ति सहित समस्त कानूूनी राजस्व का दस्तावेज एवं लहलहाती फसल को उजाड़ने का साक्ष्य लेकर कानूनी लड़ाई का प्रस्ताव रखा जिसपर सर्वसम्मति से सहमति बनी |
मार्च एवं सभा का संचालन करते हुये उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव श्वेता राय ने कहा कि किसानों की लहलहाती फसल बर्बाद कर तानाशाही की पराकाष्ठा लाँघ रही है भाजपा सरकार, सरकार का दमन अंग्रेजी हुकूमत की हिटलरशाही की याद दिला रहा है |श्वेता राय ने कहा कि बिना आपत्ति का निस्तारण किये एवं बिना किसी नोटिस के लहलहाती फसल पर बुलडोजर चलाना कृषि प्रधान देश के आत्मा पर कुठाराघात है और ऐसी तानाशाही रवैये पर वाराणसी के सांसद प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की चुप्पी कहीं न कहीं प्रशासन को दमन की मौन स्वीकृति दे रहा है जिससे किसान आहत एवं कुण्ठित है क्योंकि आज किसान अपने को छला महशूश कर रहा है | दाण्डी मार्च एवं सभा में प्रमुख रूप से चन्द्रबली राजभर, राजेश सिंह, रामजी सिंह, चन्द्रबली राजभर, रामसागर सिंह ,, प्रेम साह, सुरेन्द्र डाक्टर, विजय गुप्ता, टुन्नु राजभर,शैलेश श्रीवास्तव, सदानन्द कुशवाहा, राजू राजभर, दिवाकर सिंह, राहुल सिंह,आदेश सिंह ,राजेन्द्र पटेल, राजनरायन पटेल, राजाराम पटेल,रामजी पटेल, आशीष सिंह, सहित इत्यादि किसान शामिल थे |
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…