तारिक आज़मी
वाराणसी : सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर से जुड़े विवाद पर सुनवाई की तारीख बढ़ने के साथ ही सियासत शुरू हो गई है। संत समाज ने अब केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया है। विहिप के पूर्व नेता और अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राममंदिर निर्माण सरकार के एजेंडे में नहीं है। अगर होता तो साढ़े चार साल में सरकार अध्यादेश लेकर क्यों नहीं मंदिर बनवाई।
बीजेपी सरकार पर बरसे तोगड़िया
नरेंद्र मोदी के कट्टर आलोचक प्रवीण तोगड़िया ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल से पहले सत्ता में आये और अगर संसद में कानून बनाये होते तो अब तक मंदिर बन गया होता। उनको मंदिर बनाना ही नहीं था। मंदिर के नाम पर वोट लेकर हिन्दू वोटर्स को बरगलाया और 15 लाख खाते में भेजने का जुमला दिया है। अब अगर राम मंदिर नहीं बनेगा तो हिंदू वोट बीजेपी को नहीं मिलेगा।
मंदिर नहीं तो वोट नही
इस दौरान तोगड़िया ने सरदार पटेल का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि जब देश आजाद हुआ तो सरदार पटेल ने सोमनाथ का मंदिर बनाना शुरू कर दिया। तोगड़िया ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने भी कहा था कि सरदार पटेल ने सोमनाथ का मंदिर बनाया था, वैसे हम राम मंदिर बना देंगे। सरदार का नाम तो ले रहे हैं उनका काम नहीं कर रहे है। केवल सरदार का पुतला लगाने जा रहे हैं, लेकिन राम मंदिर बनाने का काम नहीं कर रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…