तारिक खान
प्रयागराज भाजपा बूथ समिति अभिनंदन कार्यक्रम के तहत सूबे के कैबिनेट मंत्री एवं प्रयागराज दक्षिण से विधायक श्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी एक अनोखे अंदाज में कार्यकर्ताओं एवं बूथ अध्यक्षों का सम्मान करेंगे।
तय कार्यक्रम के मुताबिक नन्दी सोमवार को महानगर प्रयागराज के तीनों विधानसभाओं के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं बूथ अध्यक्षों के साथ पीवीआर सिनेमा, सिविल लाइन्स में ‘बधाई हो’ फ़िल्म देखेंगे। इस दौरान करीब 4000 कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं बूथ अध्य्क्ष सुबह से शाम तक इस फ़िल्म का कैबिनेट मंत्री के साथ लुत्फ उठाएंगे। इस दौरान मेयर अभिलाषा गुप्ता नन्दी भी मौजूद रहेंगी। फ़िल्म का पहला शो सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसको लेकर सारी व्यवस्था की गई है।
इसके उपरांत 30 नवंबर को उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित शॉपिंग मेला में सभी को आमंत्रित किया गया है। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं डिनर के साथ नन्दी सभी को सम्मानित करेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…