तारिक खान
प्रयागराज : नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना शनिवार को प्रयागराज में थे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता रैंकिंग में अब यूपी भी सम्मानित होगा। इसकी शुरूआत प्रयागराज करेगा।
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित विशेष स्वच्छता रैली शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कहा कि सफाई के प्रति सभी को सजग रहने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को हिदायत दी कि वह अपने गिरेबां में झांक कर देखें की शहर की सफाई व्यवस्था का क्या हाल है। अधिकारियों से कहा कि वह शहर की स्वच्छता को और बेहतर बनाएं, ताकि जनवरी में जब राष्ट्रीय सर्वेक्षण की रिपोर्ट आए तो इंदौर की भांति प्रयागराज भी अव्वल स्थान पर रहे।
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि अव्वल स्थान प्राप्त करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में वार्ड स्वच्छता प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में एक-एक वार्ड को दो हजार अंक दिए जाएंगे। अच्छा काम करने वाले वार्ड और उसमें रहने वाले लोगों को दिसंबर माह में सम्मानित भी किया जाएगा।
इसके पूर्व नगर विकास मंत्री ने मदन मोहन मालवीय स्टेडियम से स्वच्छता रैली को रवाना किया। रैली का समापन सुभाष चौराहे पर हुआ। रैली में शामिल स्कूली बच्चों समेत अन्य लोग थे। हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां उन्होंने ले रखी थी। जिसके माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…