सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी शुक्रवार को सिद्ध पीठ श्री बालाजी धाम एवं गौशाला ट्रस्ट के तत्वाधान में गोपाष्टमी के पावन पर्व पर गौ पूजन का भव्य आयोजन किया गया। जिसमे लोनी नगरपालिका चेयरमैन श्रीमती रंजीता धामा एवं पूर्व चेयरमैन मनोज धामा के द्वारा वैदिक रीति रिवाज एवं मंत्रोच्चार के साथ गौ पूजन किया गया। श्रीमती रंजीता धामा ने गऊशाला मे गौमाता के रख-रखाव विषय मे जानकारी की एवं हमेशा हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया।
मनोज धामा ने उपस्थित सभी लोगों को गौपाष्टमी पर्व की बधाई दी एवं सभी को गऊमाता की सेवा करने तथा गौमाता के पंचग्वय से निर्मित पदार्थों का प्रयोग करने की अपील की। इस अवसर पर भजन मंडली के दुारा सुन्दर सुन्दर भजन की प्रस्तुत किये गये तथा कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा प्रसाद वितरण भी किया गया।इस अवसर पर अमित प्रजापति ,राहुल भारद्वाज और श्री बालाजी धाम एवं गौशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत धनंजय कुमार महाराज ,सभासद अमित तोमर ,सभासद श्रवण चंदेल , सभासद निशा ठाकुर , इशिका पाण्डेय , पारस कांगडा , विशाल शाह , देव आशीष , रजनीश बंसल ,धर्मेन्द्र त्यागी , रवि प्रजापति , जोनी प्रजापति ,जितेन्द्र शर्मा आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…