सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी विधानसभा क्षेत्र में देर शाम बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा मेरठ मंडल जोन कोर्डिनेटर ईश्वर मावी के ग्राम टीला शहबाजपुर स्थित आवास पर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष का भेापुरा चैक पर जोन इंचार्ज ईश्वर मावी व युवा बसपा नेता निशांत मावी के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। इसके बाद टीला मोड़ पर अम्बेडकर कालोनी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। बसपा नेता ईश्वर मावी के आवास पर प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा का आयोजित अभिनन्दन सभा में भी सर्व समाज के सैकड़ों लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए आरएस कुशवाहा ने भाजपा पर देश के भाईचारे को तोड़ने का आरोप लगाया।
जबकि बहुजन समाज पार्टी देश में भाईचारे को मजबूत करने का काम करती है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा देश में नफरत पैदा कर रही है तथा झूठे वादे कर-कर देश की जनता को धोखा देने का काम कर रही है। जनसभा की अध्यक्षता पंडित सूबे सिंह व संचालन ईश्वर मावी ने किया। जनसभा में मुख्य जोन इंचार्ज सूरज सिंह, सतपाल पीपला, डा.कमल सिंह राज, जितेन्द्र जाटव, रामबीर कश्यप, केशव चैधरी, जिलाध्यक्ष विनोद प्रधान, आस मोहम्मद अल्वी, प्रेम सिंह, राजेन्द्र मावी, बाबू तेजपाल सिंह, चाहत राम जावली, जगत सिंह खारी, वीरेंद्र प्रधान, पार्षद परवीन बैसोया, महेश प्रधान, सभासद मांगेराम, कमल शर्मा, इसरार भाई, आस मोहम्मद, जगत भैया, चरण सिंह जाटव, प्रताप सिंह, बिट्टू जाटव, शहजाद अली, नगर अध्यक्ष विजय गौतम सहित दर्जनों ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य व सभी समाज के हजारों गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…