Categories: Gaziabad

दो शातिर वाहन चोरों को दबोचकर भेजा जेल

सरताज खान

गाजियाबाद। लोनी संगम विहार कालोनी से शुक्रवार सुबह दो वाहन चोर दबोचे है। पुलिस ने चोरों के कब्जे से चोरी के दो ऑटो बरामद किए। चोर एनसीआर से ऑटो चोरी कर अलग-अलग इलाकों मेें बेचते थे।
सीओ दुर्गश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम शुक्रवार सुबह बार्डर थाना क्षेत्र की संगम विहार कालोनी में चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने दो ऑटो चालकों को रोका और कागजात दिखाने को कहा, नहीं दिखाने पर पुलिस ने सख्ती के पूछताछ की। तो पता चला की दोनों ऑटो चोरी के है। चोरों ने ऑटो दिल्ली से चुराए है। जो नंबर प्लेट बदलकर बेचते है। चोरों ने अपना नाम श्याम सुंदर निवासी शांतिनगर और बबलू गुप्ता निवासी कच्चा बलराम नगर बताया है।

aftab farooqui

Recent Posts