विकास रॉय
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गहमर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर क्षेत्र के मगरखाई रेलवे पुल के नजदीक स्थित बाग से अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से दो चार पहिया महेन्द्रा ल़ोगन कार लाल रंग.बोलैरो सफेद रंग एवं 5 बाइके जिसमें 3 अपाची एक हीरो होण्डा स्पलैण्डर.एक पैसन प्रो बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 17 लाख रूपये आंकी जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में हिमांशु शर्मा निवासी गहमर. श्रीकांत सिंह निवासी रतनपुरा भोजपुर विहार. लकी सिंह निवासी सरना थाना शाहपुर और महेश शाह नैनीजोर बक्सर विहार शामिल है। यह सभी अभियुक्त भोजपुर बिहार के रहने वाले हैं।इस कारवाई में प्रभारी निरिक्षक बालमुकुंद मिश्र.उप निरि.यजुवेंद्र सिंह.उ0नि0अभिषेक सिंह.उ0नि०विनोद कुमार यादव.का०सुमित कुमार सिंह.का०मुकेश दूबे.कृष्ण कुमार सिंह.प्रमोद कुमार यादव.राजेश यादव. मोतीलाल. राजेश कुमार मौर्य. सुनील कुमार. अजीत विन्द.जयन्त कुमार शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने यह सफलता हासिल करने वाले गहमर थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा एवम पुलिस टीम को 10 हजार नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।@विकास राय
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…