प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज(भदोही)नगर मे गुलाब धर मिश्र इंटर कालेज व कंबल कारखाने के मध्य लगे ट्रांसफार्मर से निकले हाइटेंशन तार टूटकर गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग झुलस गये।वहीं उनके परिवार के लगभग दो दर्जन लोग बाल बाल बच गए| घटना के चलते मौके पर परिवार का खड़े एक वाहन का चारो टायर फट गया |चींख-पुकार पर लोगों ने बिजलीघर को सूचना देकर सप्लाई बंद कराने के साथ ही पुलिस को जानकु दी।घटना की जानकारी पर पहुची पुलिस झुलसे दो वृद्ध सहित एक युवक को को अस्पताल पहुचाया| प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया |
जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिला जनपद थाना कोलारस के धरमपुर गांव निवासी बंजारा समुदाय के एक ही परिवार से जुड़े लोग मैदान के पास टेंट लगाकर दवा बेचने का काम कर रहे थे |पूरे परिवार के लोग दीपावली मनाकर रात मे अपने अपने टेंट मे गहरी नीद मे थे |इस दौरान लगभग दो बजे रात 11हजार का तार टूट कर गिर पड़ा |गिरे तार के पास ही उनके मिनी बस वाहन का टायर जलने लगा तो बाहर निकल कर उसे बचाने के प्रयास मे गोपाल सिंह 75 वर्ष उनका दामाद उदय सिंह 45 वर्ष व पुत्र श्याम सिंह 27 वर्ष गम्भीर रुप से झुलस गये |उनकी सतर्कता से परिवार के लोग सुरक्षित बच गए वही वाहन का चारो टायर फट गया | गम्भीर रुप से झुलसे तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया जहा से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया|जहां उपचार के दौरान उदयसिंह की हालत चिन्ताजनक देख चिकित्सकों ने अ्न्यत्र रेफर कर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…