संवाददाता नूरपुर अजीम कुरेशी
नूरपुर । बीती रात आर आर पब्लिक स्कूल में चौकीदारी कर रहे युवक की अचानक बंदूक चलने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की सूचना दी सूचना मिलने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया प्राप्त जानकारी के अनुसार नूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी संजीव कुमार शर्मा उम्र 42 वर्ष पुत्र कृष्ण गोपाल शर्मा नूरपुर स्थित आर आर पब्लिक स्कूल में करीब 12 वर्ष से गनमैन के पद पर कार्य करता था स्कूल प्रबंधक प्रणव मनु गुप्ता ने बताया कि बीती रात ड्यूटी करने समय संजीव की नींद आए तो वह वहीं पड़े हैं
सोफे पर सो गया बताया जाता है कि नींद की झपकी लगने पर अचानक बंदूक का ट्रिगर दबने से गोली चल गई जिससे संजीव लहूलुहान होकर फर्श पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई गोली चलने की आवाज सुनकर थोड़ी दूरी पर सो रहे एक अन्य गार्ड गजेंद्र वहां पहुंचा तो देखा कि संजीव मृत अवस्था में पड़ा हुआ था उसने तुरंत ही घटना की सूचना स्कूल प्रधानाचार्य मनु गुप्ता को दी जिन्होंने पुलिस को सूचना कर दी जिस पर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा परिजनों की घटना की सूचना दी सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया मृतक अपने पीछे छोटे-छोटे 3 बच्चे और पत्नी को रोते बिलखते छोड़ गया
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…