रॉबिन कपूर
फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए इंस्पेक्टर सहित 30 उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं। थाना अमृतपुर के इंस्पेक्टर जय प्रकाश को थाना मऊदरवाजा का अतिरिक्त प्रभारी बनाया गया। थाना मऊदरवाजा के उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह की जन शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी पद पर तैनाती की गई। थाना मेरापुर के दरोगा देवी प्रसाद गौतम को थाना कंपिल भेजा गया।
कोतवाली कायमगंज से सब इंस्पेक्टर सुश्री स्वेता शर्मा की कोतवाली फर्रुखाबाद एवं डीसीआरबी से उप निरीक्षक सुश्री मीनेश की कोतवाली कायमगंज में तैनाती की गई। पुलिस लाइन के दरोगा तेज बहादुर को घूमना चौकी का इंचार्ज बनाया गया। कोतवाली वाली फतेहगढ़ के उपनिरीक्षक हरिओम प्रकाश त्रिपाठी की कर्नलगंज चौकी इंचार्ज पद पर तैनाती की गई। कोतवाली फर्रुखाबाद के वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र गंगवार को पांचाल घाट चौकी का प्रभारी बनाया गया।
कोतवाली फर्रुखाबाद के उपनिरीक्षक रमाशंकर सरोज को कोतवाली फर्रुखाबाद का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया। पुलिस लाइन के दरोगा सुनील कुमार की थाना मऊदरवाजा में तैनाती की गई। कोतवाली फर्रुखाबाद के दरोगा राजीव कुमार को रेलवे रोड चौकी इंचार्ज बनाया गया। पुलिस लाइन स उप निरीक्षक दिनेश कुमार भारती की संकिसा चौकी प्रभारी पद पर तैनाती की गई। अचरा चौकी प्रभारी दिनेश चंद यादव को थाना मेरापुर भेजा गया। कोतवाली कायमगंज के उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह की कुआँखेडा चौकी इंचार्ज पद पर तैनाती की गई। आईटीआई चौकी इंचार्ज संजय कुमार मौर्य एवं रेलवे रोड चौकी इंचार्ज विनोद कुमार यादव को थाना नवाबगंज भेजा गया। थाना नवाबगंज के दरोगा सत्यपाल की आईटीआई चौकी प्रभारी बनाया गया ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…