रॉबिन कपूर
फर्रुखाबाद जिले के कस्बा मोहम्मदाबाद में आयोजित एक किसान महोत्सव में आये सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा सरकार पर तीखे हमले किये | उन्होंने कहा की केंद्र और प्रदेश की मौजूदा सरकार अयोध्या में राम मन्दिर बनवाने के नाम पर केबल हिंदूओ की आस्था से खिलवाड़ कर रही है| उन्होंने यह भी आरोप लगाया की भाजपा का गऊ प्रेम महिला सुरक्षा और किसान के प्रति लगाव सिर्फ दिखावा रहा है। इस सरकार में हर समाज का हर वर्ग परेशान है|
महोत्सव में आयोजित किसान महोत्सव का दीपप्रज्वलित कर मुख्य अतिथि के रूप में आये सपा प्रदेश अध्यक्ष ने शुभारम्भ किया| इसके बाद उन्होंने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा प्रदेश में भाजपा की सरकार आने बाद से जनता पूरी तरह से बेहाल है । योगी सरकार विकास के नाम पर सिर्फ फीता काटने का काम कर रही है | जबकि अखिलेश ने सीएम बनने के बाद प्रदेश में विकास का आईना दिखाया था| लेकिन बीजेपी अपने सारे वादे भूल गयी| किसान बेहाल है| किसान की फसलें आवारा जानवर खा रहे है| फसल का उचित मूल्य न मिलने से किसान आत्महत्या कर रहा है| भाजपा सरकार आम आदमी का दर्द समझने की जगह पर उसपे राजनैतिक रोटी सेंक रही है | क्योंकि बीजेपी पूंजीपतियों की पार्टी है| बीजेपी की कथनी और करनी में अंतर है| यही हालत कांग्रेस का भी है| उन्होंने कांग्रेस को भाजपा को एक ही सिक्के का दो पहलू बताया |
उन्होंने साफ किया की आगामी लोक सभा चुनाव में महागठबंधन होना तय है| गठबंधन किन-किन पार्टियों से होगा इसका फैसला सपा सुप्रीमो करेंगे| उन्होंने बताया की एमपी के चुनाव में बीजेपी चारों खाने चित्त होने जा रही है| अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर बनवाने भाजपा सरकार अब देश भर की जनता की आस्था के साथ मजाक कर रही है| यह ना गाय को माता मानते है और किसान को अन्न दाता|पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव,पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह उर्फ मुन्नू बाबु,जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी,पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव,डॉ० अनार सिंह यादव,तहसीन सिद्दीकी, महानगर अध्यक्ष विजय यादव, जिला प्रवक्ता पुष्पन्द्र यादव , विवेक यादव, रजत क्रांतिकारी मौजूद रहे |
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने मंच पर ही फर्रूखाबाद महानगर अध्यक्ष विजय यादव की पीठ भी थपथपाई ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…