उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। ब्लाक सामुदायिक प्रक्रिया प्रबन्धक अशोक कुमार मौर्य के निर्देशन में विगत् 26 नवम्बर से शुरू हुए क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों में क्रमवार अभियान चलाते हुए बच्चों को खसरा रूबेला के खतरनाक बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान के तहत प्रथम चरण में विभिन्न स्कूलों टीकाकरण अभियान चलाकर टीका लगाने का काम जोरों पर जारी है। उसी क्रम में गुरुवार को ग्राम पंचायत चैकिया के एनएसडीएम स्कूल में प्रबन्धक प्रह्लाद कुमार की देख रेख में कुल 202 में 200 बच्चों को टीका लगाया गया। इस कार्य में एएनएम नीलम कश्यप, आशा संगिनी ऊषा ठाकुर, आशा बहू रीता चैरसिया, आगनबाडी प्रेमकुमारी, स्कूल के सहयोगी सरिता देवी व प्रीति गुप्ता शामिल रहे। सत्यवती अनु. बाल विद्यालय चैकिया में 314 में 312 बच्चों लगा। इनके अतिरिक्त करीब ढाई दर्जन स्कूलों में स्वास्थ्य टीम द्वारा टीकाकरण किया गया।
ब्लाक सामुदायिक प्रक्रिया प्रबन्धक अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि एम.आर. एक प्रकार की खतरनाक बीमारी है। जिससे बचाव के लिए सरकार के द्वारा हर गांव में कैंप लगाकर इसका टीकाकरण किया जाएगा। इसमें 9 माह से 15 साल तक के सभी बच्चों को टीका लगाया जाएगा। यह अभियान 5 सप्ताह तक चलेगा। प्रथम 2 सप्ताह स्कूलों में और द्वितीय दो सप्ताह गांव में कैंप लगाया जाएगा। अंत के एक सप्ताह में टीकाकरण से वंचित बच्चों का मुहिम चला कर टीकाकरण किया जाएगा। 26 नवम्बर से शुरू हुए इस टीकाकरण को पूर्ण रूप से सफल होने के बारे में चर्चा करते हुए कार्य प्रणाली की रूप रेखा तैयार की गई। लोगों को जागरूक करने के लिए क्षेत्र में एएनएम ,आशा शिक्षा विभाग , एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गांव गांव जाकर इस योजना के बारे में जानकारी दी जा रही हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…