Categories: CrimeUP

महराजगंज बाजार में पथरावबाजी करनेवाले उपद्रवियों पर एफआईआर

प्रदीप दुबे विक्की

ज्ञानपुर(भदोही) महाराजगंज बाजार में शनिवार को दो पक्षों में चले भीषण पथराव व मारपीट की घटना के बाद आरोपियों की तलाश में दबिश में कोतवाली पुलिस औराई ने पत्थरबाजी करने वाले उपद्रवियों में 13 को चिन्हित कर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है। पथराव के चलते डायल हंड्रेड के गुरुज्ञानचंद्र नामक एक एसआई सहित कइ अन्य भी घायल हुए थे। पुलिस ने पथराव के आरोप में 13 लोगों को चिन्हित कर लगभग 100 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है ।औराई थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस सड़क पर उपद्रव करने,पथराव और मारपीट में लिप्त कुल 13 लोगों के चेहरों को चिन्हित कर उनके घरों और रिश्तेदारों में ताबड़तोड़ छापामारी शुरू कर दी है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी की खबर पुलिस द्वारा नहीं दी गई है।

महाराज गंज बाजार में बलवा व पुलिस पर हमले के आरोपी गण की तलाश व दविश में कोतवाली औराई पुलिस।13 बलवाइयो को पुलिस ने चिंहित किया।

aftab farooqui

Share
Published by
aftab farooqui

Recent Posts