प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर(भदोही) गोपीगंज थाना क्षेत्र के बैदा बाजार में बीते दिनों हुए एक दोमंजिला इमारत में विस्फोट के दौरान चपेट में आने से बुरी तरह से घायल संजय जायसवाल की हालत जहां चिन्ताजनक बनी है, वहीं गम्भीर रुप से झुलसी उसकी पत्नी अर्चना की उपचार के दौरान सोमवार को देर रात इलाज के क्रम में वाराणसी के निजी अस्पताल में मौत हो गई ।पति संजय अभी भी मौत-जिन्दगी से संघर्ष कर रहा है। बताते चलें कि मृतक अर्चना का शव लेकर परिजन बैदा बाजार वापस घर आए ।महिला की मौत की खबर पाकर मौके पर पहुंची गोपीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
.प्राप्त जानकारी के अनुसार बैदा बाजार में बीते दिनों मकान में तेज धमाकों से हुए विस्फोट के चलते जहां संजय जायसवाल की दो मंजिली इमारत बुरी तरह से धराशाई हो गई थी, वहीं मकान मालिक संजय बुरी तरह से घायल हो गये और साथ ही उसकी पत्नी अर्चना झुलस कर बुरी तरह घायल हो गई थी। दोनों को इलाज हेतु वाराणसी के कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।उपचार में कम रिलीफ देखते हुए निजी चिकित्सालय में इलाज कराया जा रहा था। घटना के चौथे दिन सोमवार की देर रात अर्चना की हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई ।बताया गया कि दोनों का घायलावस्था के दौरान काफी धन पानी की तरह खर्च किया गया, लेकिन उनकी पत्नी अर्चना नहीं बच सकी और उसकी सोमवार को मौत हो गई ।घायल संजय का अभी भी इलाज चल रहा है ।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…