प्रदीप दुबे विक्की
सुरियांवा(भदोही) सहन की जमीन के विवाद में हुए संघर्ष में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय चेतसिंह में भर्ती कराया गया है। इसमें एक व्यक्ति की गंभीर स्थित होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना सुरियांवा थानाक्षेत्र के मकनपुर रोही गांव की है। गांव में एक पाल समुदाय के लोगों और यादव समुदाय के बीच गिरजाशंकर यादव की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उक्त मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। विवाद के चलते में दोनों पक्षों में शुक्रवार की सुबह 7:45 बजे मारपीट शुरू हो गई। और जमकर लाठियां बरसी। इससे एक पक्ष से चिन्तामणि यादव 42वर्ष,ज्ञानदेवी 40 वर्ष,धरमा देवी 45 वर्ष,धीरज यादव 25 वर्ष,सूरज यादव 18 वर्ष तथा कमलेश यादव 19 वर्ष घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…