प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर(भदोह) जनपद में ताबड़तोड़ चोरी हो रही बाइकोंऔर अन्य वाहन चोरों के गिरोह ने वाहन स्वामियों की परेशानी बढ़ा दी है । चोर सार्वजनिक स्थानों पर भी वारदात को अंजाम देने से नहीं चूकते हैं । इसमें जहां चालक को वाहन गवाने से हजारों का नुकसान झेलना पड़ता है, वहीं पुलिस भी इनकी रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की बजाय टालमटोल करती है। अधिकांश मामलों में प्रभावशाली लोगों की सिफारिश के बाद वाहन चोरी के मामले दर्ज हो पाते हैं । बीते माह में लगभग दर्जनभर से अधिक बाइकों के चोरी की वारदातें हुई ,लेकिन इसके बावजूद पुलिस कार्रवाई को लेकर लचर रवैया अख्तियार किए हुए हैं । बाइक चोरों के गिरोह पर पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है एक गिरोह पकड़ में आता है तो दूसरा गिरोह सक्रिय होकर पुलिस की नाक में दम किए रहता है। यही कारण है कि लगातार बाइक चोरी की घटनाएं थमने की बजाय बढ़ती ही जा रही है । मोढ़ बाजार के रहने वाले पत्रकार कृष्ण चंद्र द्विवेदी ने बताया कि उनकी बाइक घर के सा‛मने से ही हौसला बुलंद चोरों ने पलक झपकते ही उड़ा दी ।और पुलिस पता लगाने से विफल है।बताते चलें कि जिले में आज तक नशा करने वाले युवा पैसा नहीं होने पर अपनी जरूरत पूरी करने के लिए बाइक चोरी कर लेते हैं। चोरी की बाइक को वह औने पौने दामों में बेच देते हैं ।एक बार बाइक चोरी में सफल होने के बाद वे अपने नशेड़ी दोस्तों के साथ मिलकर बाइक चोरी करते रहते हैं । पुलिस एक गिरोह को पकड़कर कर लाती है तब तक, दूसरा गिरोह नाक में दम कर देता है जिले में बाइक चोरी की बढ़ती वारदातों में पुलिस की नाक में दम कर रखा है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…