प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर(भदोही) कोतवाली अंतर्गत ज्ञानपुर-भदोही मार्ग के वेदपुर नहर पुलिया के पास टाटा मैजिक की चपेट में आने से बाइक चालक की जहां मौत हो गई वहीं बाइक पर पीछे सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।गाडी चालक हादसे को अंजाम देकर मौके से फरार होने में सफल रहा ।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
कोतवाली ज्ञानपुर क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी अभिषेक उपाध्याय(27 वर्ष)पुत्र अशोक उपाध्याय अपने किसी कार्य के लिए भदोही जा रहे थे ,उनके पीछे बैठा उनका मित्र अभिषेक पुत्र अविनाश भी साथ में जा रहा था ।जैसे ही बाइक वेदपुर गांव के समीप नहर पुलिया के पास पहुंची । तेज रफ्तार से आ रही टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर बाईक में टक्कर मार दी,जिससे रायपुर निवासी अशोक उपाध्याय के पुत्र अभिषेक उपाध्याय की मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। रास्ते से गुजर रहे भदोही अग्निशमन अधिकारी ने देखा तो दोनों को अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने फरार टाटा मैजिक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…