प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञांनपुर(भदोही) कोतवाली क्षेत्र के गोसाई बाजार में रविवार को ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में बाइक चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को एंबुलेंस में रखकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय चेत सिंह में भेज दिया है ।पुलिस ने घटना की जांच कार्रवाई शुरू कर दी है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खमरिया बाजार के दलपतपुर निवासी अशोक गौतम का 20 वर्षीय पुत्र राहुल गौतम रविवार को अपनी रिश्तेदारी से बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रहा था । वह जैसे ही गोसाई बाजार के समीप पहुंचा था कि सामने से आ रही ट्रैक्टर से जा भिड़ा। जोरदार टक्कर की आवाज पर आसपास के लोग घटनास्थल पर दौड़ पड़े ।लोगों को अपनी ओर आते देख पकड़े जाने के भय से ट्रैक्टर चालक फरार हो गया । लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस व बाइक चालक के परिजनों को दी । जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एंबुलेंस की सहायता से पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय चेतसिंह में भेज दिया है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…