Categories: UP

गरीब के मदद के लिए विधायक ने डीएम को लिखा खत

प्रदीप दुबे विक्की

ज्ञानपुर(भदोही) लम्बी बीमारी से तंग सुरियावां थाना क्षेत्र के भिड़िउरा ग्राम पाली निवासी गरीब ब्राह्मण ने ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र को इलाज के लिए पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई है ।उन्होंने विधायक से अपने इलाज के लिए धनराशि जारी करने के लिए मदद मांगी है ।जिस पर विधायक विजय मिश्र ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इस गरीब को 2 लाख रुपए मदद करने की बात कही है।

बताते चलें कि भिड़िउरा पाली निवासी आशीष कुमार पांडये पुत्र श्री जवाहरलाल पांडेय की काफी दिनों से तबियत बिगड़ने पर चिकित्सकों जी ने जांच में पाया कि उनकी किडनी खराब है। इलाज हेतु पैसा उपलब्ध न होने के कारण उन्होंने ज्ञानपुर विधायक से मदद की मांग की जिस पर विजय मिश्र ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर विधायक निधि से रुपये दो लाख मुहैया कराने की बात कही है।

aftab farooqui

Recent Posts