प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर(भदोही) नगर स्थित पोस्ट ऑफिस के पीछे सब्जी मंडी की एक दुकान में मंगलवार की रात 3:30 बजे सब्जी की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई । इस घटना में दुकान में रखे सब्जी के अनेकों कैरेट्स सहित लगभग हजारों रुपए के सामान नष्ट हो गए । इस घटना के बाद दुकान संचालक बदहवास हो गया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के बालीपुर निवासी लाल जी यादव के पुत्र शिव कुमार यादव ने सब्जी मंडी में एक अस्थाई दुकान रखी है । बीती रात दुकान बंद करके घर में सोने चला गया रात 3:30 बजे किसी तरह दुकान में आग लग गई । दुकान से धुआं उठते देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया, और घटना की जानकारी दुकानदार को दी। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे लालजी यादव भौचक रह गए । लोगों ने पानी फेंक कर किसी तरह आग बुझाया । इसके चलते दुकान में रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया । दुकान में आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…