आफ़ताब फारुकी
रायपुर: मौसम में सिहरन के बावजूद चुनावी सरगर्मियों के बीच जुबानी जंग तेज़ होती जा रही है। इसी कड़ी में आज रमण सिंह ने राहुल गाँधी पर बड़ा तंज़ कसा है। जबकि कांग्रेस के तरफ से अभी इसका जवाब नही आया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए शनिवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राज्य में लोगों के लिए ‘एक प्रकार के मनोरंजन हैं’ और उनका चुनाव प्रचार करना उनकी अपनी ही पार्टी के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।
सिंह ने राज्य में सोमवार को होने जा रहे प्रथम चरण के मतदान से पहले कहा कि राहुल छत्तीसगढ़ के बारे में कुछ नहीं जानते और उनकी रैलियां कांग्रेस को कोई खास वोट हासिल करने में मदद नहीं करेगी। गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि सिंह भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं और कोई भी काम अपने 10-15 उद्योगपति मित्रों से इजाजत लेने के बाद ही करते हैं। इसके एक दिन बाद सिंह ने उन पर पलटवार किया है। छत्तीसगढ़ के 18 साल के इतिहास में पिछले 15 साल से इस आदिवासी बहुल राज्य के मुख्यमंत्री रहे सिंह ने कहा कि राज्य में राहुल की मौजूदगी भाजपा की चुनावी संभावनाओं को प्रभावित नहीं करेगी, बल्कि यह उनकी अपनी ही पार्टी के लिए नुकसानदेह साबित होगी।
अपने पार्टी अध्यक्ष पर किए गए तंज के बाद कांग्रेस की ओर से फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं आई है। देश में चुनावी खुमार छाने के बीच विभिन्न दल अक्सर की व्यक्तिगत टीका – टिप्पणी किया करते हैं। भाजपा नीत केंद्र सरकार और विभिन्न राज्यों में भगवा पार्टी की सरकारों पर पूंजीपतियों से सांठगांठ रखने का कांग्रेस आरोप लगा रही है। राहुल ने छत्तीसगढ़ सहित पांच चुनावी राज्यों के लिए आक्रामक चुनाव अभियान शुरू किया है। इससे कांग्रेस के विरोधी दलों में खलबली भी है। याद दिलाते चले कि राहुल के चुनाव सञ्चालन के बीच गुजरात में भाजपा को नाको चने चबाने पड़े थे। अब शायद भाजपा इस तरह की कोई और गलती नही करना चाहती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…