शाहरुख खान
लखनऊ. राजधानी लखनऊ में ताबड़तोड़ हो रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी कलानिधि नैथानी ने अब खुद कमर कस ली है । यही वजह रही कि बीती देर रात एसएसपी अलीगंज थाना क्षेत्र के कपूरथला चौराहे पहुंचे और सभी दरोगाओं, एसएचओ और एसपी ट्रांस गोमती को कपूरथला चौराहे बुलाया और उनसे तमाम चीजों की जानकारियां लीं।
इस दौरान अनियमितताएं पाए पर एसएसपी काफी नाराज नजर आए और तत्काल एसएचओ अलीगंज को लाइन हाजिर कर दिया। राजधानी में बीते कुछ दिनों में हुईं कई बड़ी आपराधिक घटनाओं से लखनऊ पुलिस की काफी किरकिरी हुई है। इसी से सबक लेते हुए एसएसपी कलानिधि नैथानी ने खुद मोर्चा संभाला और देर रात चेकिंग पर निकल पड़े। अलीगंज थाने को पहले ही सूचना दे दी गई थी कि एसएसपी थाने के सभी दरोगाओं और सिपाहियों से मिलेंगे, लेकिन एसएसपी के पहुंचने पर तीन दरोगा गैर हाजिर मिले। जिससे नाराज एसएसपी ने एसएचओ अलीगंज को बीच सड़क पर जमकर फटकार लगाई और एसपी ट्रांस गोमती को भी हिदायत दी। एसएसपी इतने पर ही शांत नहीं हुए और उन्होंने तुरंत अलीगंज एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया। एसएसपी के कड़े तेवरों को देखते हुए पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…