फारूक हुसैन
बिजुआ-खीरी। बीते दिनों मगंलवार की रात बिजुआ कस्बे से चोरी हुई बाइक का बिजुआ पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर फरदा फास करते हुए, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार चेकिंग के दौरान मुखविर की सूचना पर बिजुआ चौकी इंचार्ज सुनीत ने तत्काल कार्रवाई करते हुए, सुबह 8 बजे बझेड़ा इटकुटी रोड के नहर पुल के समीप बाइक चोर को धर दबोचा। चौकी इंचार्ज सुनीत कुमार ने बताया बाइक चोरी करने वाला आरोपी युवक बिजुआ कस्बा निवासी नीरज त्रिवेदी के पास से चोरी हुई बाइक (यूपी 31 एम 8165) स्पिलेंडर प्लस मोटर साइकिल बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताते चले बिजुआ कस्बा निवासी अशोक कुमार पुत्र पुत्तू लाल ने भीरा कोतवाली में मोटर साइकिल चोरी होने की तहरीर दी थी। मंगलवार रात 1 बजे घर के बाहर खड़ी मोटर साइकिल किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर ली हैं। जिसके चले बिजुआ पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर बझेड़ा नहर पुल के समीप बाइक चोर को धर पकड़ा पुलिस ने आरोपी युवक के पास से चोरी हुई मोटर साइकिल (यूपी 31 एम 8165) स्पिलेंडर प्लस बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…