फारूक हुसैन
पलियाकला- खीरी। भारतीय जनता पार्टी के मां शारदा मंडल के रिक्खी पुरवा के निहाली पुरवा गाँव मे सेक्टर संयोजक कुंता अग्रवाल के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पलिया देहात की बूथ स्तरीय समितियों व अध्यक्षों को अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया।
भारतीय जनता पार्टी के सभी बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का पार्टी के पदाधिकारियों के द्वारा सम्मानित किए जाने के चलते गुरुवार को पलिया देहात सेक्टर प्रमुख, सेक्टर समितियों के अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष व बूथ कार्यकर्ताओं को सेक्टर संयोजक बनाई गई कुंता अग्रवाल के द्वारा सम्मानित किया गया जिसमें माँ शारदा मण्डल के उपाध्यक्ष एडवोकेट सुनील शुक्ला, पलिया देहात के सेक्टर प्रमुख दौलत राम शर्मा व बूथ अध्यक्ष पलिया देहात के अवध राम वर्मा, रामसेवक वर्मा, विजय पाल, सूर्य प्रकाश दिवाकर, नगला के बूथ अध्यक्ष श्याम किशोर, बाबू राम, कृपाल सिंह, मरोचा के बूथ अध्यक्ष राजेश कुमार, राज बली वही बूथ समिति के सेवक सिंह, अनंत कुमार, नंद कुमार, रंजन को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया गया। इस अवसर पर उनको आगामी चुनाव के बारे में बनाई गई रणनीतियों को की जानकारी दी गई। वही बूथ अध्यक्षों ने भी बारी बारी से अपनी समस्याओं को भी सेक्टर संयोजक को अवगत कराया। इस अवसर पर आसपास क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…