फारूक हुसैन
पलिया कलां खीरी बुधवार की देरशाम चंदनचौकी-गौरीफंटा रोड पर सौनहा गांव के पास ट्रैक्टर व ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई।जिसके चलते हुए हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए।जिन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जानकारी के अनुसार बीती शाम ट्रैक्टर पर सवार होकर लोग बाजार से सब्जी आदि खरीदकर सरियापारा गांव जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पलिया सीएचसी भिजवाया। बताया जाता है कि कोहरा और तेज रफ्तार की वजह से हादसा हुआ।बुधवार को सरियापारा गांव के लोग ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर सप्ताहिक बाजार से सब्जी आदि खरीदकर अपने घर वापस जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्राली सौनहा गांव पास पहुंचा तभी गौरीफंटा की ओर से आ रही एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।
हादसा इतना जोरदार रहा कि कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। ट्रैक्टर पर सवार लोग उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उधर ट्रक का चालक भी फंस गया। लोगों की चीखपुकार सुनकर मौके पर तमाम लोग पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में अपनी गाड़ी से पलिया सीएचसी भिजवाया। ट्रक चालक को काफी देर बाद निकाला जा सका। हादसे में सरियापारा गांव के अमरा, मुन्ना, रामू, राजू, परसादी व कमला आदि शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद सरियापारा गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि कई बार फोन करने के बाद भी एम्बुलेंस नहीं पहुंची।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…