शाहरुख़ खान
फतेहपुर। समाजसेवा के जरिये गरीबों के दिलों मे अपनी अलग जगह बनाने वाले तबरेज वारसी टीलू ने ठण्ड आते ही गरीब लोगों को ठण्ड से बचाने के लिए कम्बल और स्वेटर वितरण करने का काम शुरू कर दिया है। मंगलवार को पनी मोहल्ला स्थित अपने आवास मे समाजसेवी तबरेज वारसी टीलू ने ठण्ड से गरीबों को बचाने के लिए गरीब बच्चों को कम्बल व स्वेटर वितरित किया।
बताते चले कि समाजसेवी तबरेज वारसी समाजसेवा के जरिये तमाम ऐसे नेक काम करते आ रहे हैं जिसके चलते वह गरीबों के दिल मे अपनी अलग जगह बना ली है। इसी समाजसेवा के जरिये एक दिन पूर्व विकलांग तौसीफ की बहन रूबीना की शादी हुयी जिसमे तबरेज वारसी ने बढ़ चढ़कर मदद करते हुए शादी हेतु आर्थिक सहायता देने का कार्य किया है। इसी तरह के अनेकों कार्य करके समाजसेवी लोगों की मदद करते रहते हैं जिससे वह लोगों के दिलों मे बसते जा रहे हैं। टीलू ने बताया कि गरीबों की मदद करके उन्हें बहुत सकून मिलता है। साथ ही उन्होनें समाज के सक्षम लोगों से आहवान किया कि गरीबों की मदद करने के लिए आगे आकर अपने कदम बढ़ाये। जिससे गरीबों के कुछ राहत मिल सके और उनके चेहरे पर भी मुस्कुराहट दिखाई दे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…